शारदीय नवरात्र पर परतावल में धूमधाम से हुआ कन्या पूजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर पंचायत परतावल  में मंगलवार को कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पंचायत इंटर कॉलेज कॉलेज के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने विधि-विधान से कन्याओं के चरण पखारे, पूजन-अर्चन किया और उन्हें देवी स्वरूप मानकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन स्थल मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मातृशक्ति की महिमा का गुणगान करते हुए कन्या पूजन को सामाजिक व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर अमन कृष्ण त्रिपाठी, सुंदरम कृष्ण त्रिपाठी, पंडित सौरभ पाठक, महेंद्र यादव और सोनू बाबा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन ने नवरात्रि पर्व पर स्थानीय लोगों में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *