डीएम से मिले तमो मार्शल आर्ट खिलाड़ी व प्रशिक्षक, हाल ऑफ फेम विजेता का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज । विकासखंड परतावल  के  प्रयागनगर भैंसा में स्थित दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के तमो मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल अपने प्रशिक्षक पंचम डिग्री ब्लैक बेल्ट सिहान राजेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मिला।

डीएम ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित खेल रत्न अवॉर्ड समारोह में हाल ऑफ फेम अवार्ड से सम्मानित प्रशिक्षक राजेंद्र विश्वकर्मा को जनपद आगमन पर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट न केवल आत्मरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन भी पैदा करता है। इसी दौरान खिलाड़ियों को मिशन शक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया।

विद्यालय परिसर में भी राजेंद्र विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य करुणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, प्रभारी मनमीत पटेल, राहुल जायसवाल, विमलेश पांडे, राजेंद्र कुमार, विश्वजीत गिरी, नेहा पटेल, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, शिल्पा वर्मा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *