जयकारों के बीच निकली शतचंडी महायज्ञ की शोभायात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स, विमलेश कुमार पाण्डेय

महराजगंज। घुघली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर महंत में सोमवार को शतचंडी महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पीला वस्त्र धारण किए 401 कन्याएं सिर पर कलश लिए सबसे आगे चल रही थीं। माताएं-बहनें मंगलगीत गा रही थीं, वहीं युवा डीजे की धुन पर जयकारे लगाते नजर आए। शोभायात्रा शीतलपुर, अहिरौली मार्ग से होते हुए भवसागर सम्मै देवी स्थान पर पहुंची, जहां से जल भरकर जय मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बृजराज साहनी एवं श्रीशचंद उपाध्याय ने फीता काटकर किया। मुख्य पुजारी गुरदीन दास ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रत्येक रात्रि रामलीला का मंचन होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और धार्मिक माहौल में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *