नाली क्षतिग्रस्त होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर, संक्रमण का खतरा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

घुघली/महराजगंज जनपद के विकासखंड घुघली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरखी टोला निपनिया में क्षतिग्रस्त नाली के चलते घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे लोग संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंका जता रहे हैं।

हरखा प्यास से निपनिया-धनगड़ी-बड़हरा नहर मुख्य मार्ग पर गंदे पानी की निकासी के लिए निर्मित नाली क्षतिग्रस्त होने से ग्रामवासियों व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी बहने से दुपहिया वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त नाली का खड्डा नजर नहीं आता। जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। ग्राम हरखी निवासी हरेंद्र व वर्तमान बीडीसी गनेश ने बताया कि नाली के साथ सड़क टूट जाने से पानी सड़क पर जमा रहता है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। पूरे दिन दुर्गंध आती रहती है। इससे सांस लेना दूभर हो गया है। गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा है।

खंड विकास अधिकारी घुघली से इस नाली के सम्बन्ध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है जाँच कराकर नाली को ठीक कराया जायेगा। जलजमाव की समस्या को दूर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *