महराजगंज में कृष्णा फ्रैक्चर क्लीनिक एवं मैटरनिटी होम पहुँचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी ने शुक्रवार को शहर स्थित कृष्णा फ्रैक्चर क्लीनिक एवं मैटरनिटी होम का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।



इस अवसर पर जनपद के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। कृष्णा फैक्चर क्लिनिक के डॉक्टर डी. के. साहनी ने सरकार के जनकल्याणी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान एवं एम्बुलेंस सेवा से बहुत से गरीब लोग अपना इलाज समय पर करा पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनका ध्यान आकर्षित किया। पंकज चौधरी ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *