हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैजौली निवासी शीला देवी ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने पीटने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सभी आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालूम हो कि पीड़िता शीला देवी ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को निखिल साहनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी बेटी के लिए छह लाख रुपये नकद, फ्रिज, कूलर, बेड, विस्तर, बर्तन, अलमारी, कुर्सी, टेबल समेत आवश्यक घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा विवाह के कुछ माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि पति निखिल साहनी, ससुराल पक्ष के रामसेवक, सरजू, सुरेश, चंदा और रामबेलासी लगातार उसे चार पहिया वाहन और नकद दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बना रहे थे।
