महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) :। शिक्षा जगत मे सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के साथ-साथ ग्रामीण अंचल का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज उसका पनियरा महाराजगंज, अब खेल जगत में भी नित नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

हाल ही में मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज जगदीशपुर गोरखपुर में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गोरखपुर मंडल की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया l
राज स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु गोरखपुर मंडल की टीम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राएं हैं –
U-14 Girls
U- 29 आराधना पटेल (गोल्ड)
U-38 नीतू यादव। (गोल्ड)
U – 17 Boys
U-45 नूर आलम (गोल्ड)
U-51 सूरज शर्मा। (गोल्ड)
U- 48 कृष्णा चौहान (गोल्ड)

