आगामी त्योहारों को लेकर डीएम व एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

ताजिया की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा नहीं , पुरानी परंपरा के अनुसार ही निकलेगा जुलूस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को की खैर नहीं

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज: महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा में मंगलवार को मुहर्रम त्यौहार की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवा थाना परिसर में बैठक की इस बैठक में तीनो थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा भीटौली और घुघली के प्रतिनिधि शामिल हुए|

प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए ताजिए की ऊंचाई 5 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए जुलूस पारंपरिक मार्ग से ही निकालना चाहिए,कोई नया परंपरा शुरू नहीं की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है,सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें जिससे सामाजिक सौहाद्र खराब हो,जुलूस में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, बिजली के तारों और खभों की मरम्मत के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए हैं सभी थाना अध्यक्षों ने पुष्टि की है कि उनके क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है|

उप जिलाधिकारी और नगर पंचायत के अधिकारियों को जुलूस मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं मार्ग में साफ सफाई और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे सुरक्षा कर्म से जुलूस में अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंधित रहेंगे ताजिए में लोहे या हरी लकड़ी का प्रयोग वर्जित है, डीजे में सिर्फ दो साउंड ही बजा सकते हैं हाईटेक डीजे का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है|

बैठक में एसडीएम सदर रमेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को सदर सीओ आभा सिंह , श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ,भिटौली थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ,घुघली थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह तीनों थाना क्षेत्र के ताजियादार और ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *