हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
महाराजगंज – सिसवा नगरपालिका के देवी नगर वार्ड स्थित देवियापुर मंदिर के सुंदरीकरण हेतु नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने सोमवार को विधिवत भूमिपूजन किया।
नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने कहा कि वंदन योजना के तहत मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन से 1.66 करोड़ रुपया अवमुक्त कराया गया है। योजना के तहत मंदिर परिसर में हॉल, शेड, इंटरलॉकिंग, संपर्क मार्ग सहित तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार आम नागरिकों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं। जिसका लाभ समाज के सभी वर्गो को मिल रहा है। इसी के साथ देवस्थानों के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार का भी कार्य कर रही है।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा, विवेक सिंह, हासिम अंसारी, जितेंद्र सिंह, बीरन प्रसाद, अभिमन्यु चौरसिया, शिबू मल्ल, शकील अमहद, कपिलदेव भारती, विनोद जायसवाल सहित नगरपालिका कर्मी व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

