हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महराजगंज- थाना श्यामदेउरवां में दो झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की तहरीर पर की गई है।
थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी अभिनव सिंह यादव निवासी सिरसिया थाना भिटौली जनपद महराजगंज का एक संगठित गिरोह है जिसका वह गैंग लीडर है। दूसरा आरोपी निशांत पांडेय निवासी पड़ौली बोदरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर सदस्य है। इनका मुख्य पेशा अवैध रूप से बिना पंजीकरण के हास्पिटल खोलकर आम जनमानस का इलाज कर उनका जीवन संकट में डालना है।
अभिनव सिंह यादव अपने गिरोह के सदस्य के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए संगठित रुप से बिना पंजीकरण के हास्पिटल खोल कर लोगों का इलाज करता था।
आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवां थाने में केस दर्ज है। मामले में मई 2024 में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

