आगजनी के पीड़ित परिवार को मिली शासकीय सहायता

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज- 02 जून 2025,  तहसील निचलौल क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया से सटे नहर 13-4 पुल के पास नहर पटरी पर शनिवार रात में रुबि देवी पत्नी अरविन्द के झोपडी में अज्ञात कारणो से लगी आग से झोपड़ी, कपड़े व बर्तन व अन्य घरेलू सामग्री जल गयी थी।
        
घटना के संदर्भ में तहसीलदार निचलौल अमित सिंह द्वारा स्थलीय जाँच की गई। जांच के उपरांत  नुकसान हेतु शासन द्वारा निर्धारित अहैतुक सहायता रू0 8000 / झोपड़ी व रू० 5000 / कपडे व बर्तन अर्थात कुल रू0 13000 / की राशि स्वीकृत कर दी गई। उक्त आगजनी की घटना में किसी मानव अथवा पशु हानि नही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *