जिला सेवायोजन कार्यालय में 2 मई को किया जायेगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

महराजगंज-  प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश द्वारा सूचित किया गया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय महाराजगंज के प्रांगण में दिनांकः 02 मई 2025 शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

इस रोजगार मेले में फ़्लूएंटग्रिड द्वारा जनपद महराजगंज हेतु बिजली मीटर रीडर और सुपरवाइजर की भर्ती की जानी है। शैक्षिक योग्यता आई टी आई अथवा इंटरमीडिएट पास निर्धारित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महाराजगंज परिसर में उपस्थित हों।

इस संबंध में जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *