हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
भिटौली/महाराजगंज। बुधवार शाम 4:00 बजे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती ने भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने की शिकायत लेकर भिटौली थाने पहुंची और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि आरोपी उसके दूर का रिश्तेदार है वह नोएडा में रहकर पढ़ाई करती थी। जनवरी 2024 में जब वह घर से नोएडा जा रही थी तो आरोपी उसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था देर रात दोनों ने एक होटल में खाना खाया इसी दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर उसको पिला दिया जिससे युवती बेहोश हो गई बेहोशी का फायदा उठाकर युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया जिसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया । इसी बीच युवती की शादी कहीं तय हो गई आरोपी युवक ने वीडियो लड़के वालों को भेज दिया जिसके बाद युवती की शादी टूट गई तथा मना करने पर जान माल की धमकी देने लगा।

