डीएम साहब, दबंग बीजेपी नेता मार-पीट भी किया जबरन खेत भी कटवा लिया मुझे मार देगा बचा लीजिये पीड़ित ने लगाया गुहार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

थाने से नही हो रहा है मेरी सुनवाई

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज: बीतें दिनों भिटौली थाना के छपिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि गांव के ही इब्राहिम पुत्र बसीर और उसके पुत्र को मारा जा रहा है घटना के बाद आई पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।

कुछ दिन पूर्व ही पीड़ित द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ एसपी आफिस महराजगंज में तहरीर भी दिया गया था जिसमे पीड़ित ने अपने पत्नी के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था ।  मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिस पर पुलिस ने बताया कि अन्य प्रकरण की जाँच चल रही है ।

इसी बीच 9 अप्रैल को पीड़ित ने डीएम को तहरीर दिया और बताया कि ग्राम प्राधन बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है दबंग व गुंडागर्दी के बल पर मेरे खेत मे खड़ी फसल को जबरन कटवा ले गया जिसका शिकायत भिटौली थाने पर किया था कोई सुनवाई नही होने पर आप को अवगत करा रहा हूँ मेरी कभी भी ह्त्या हो सकता हैं। मेरे ही घर और खेत मे कब्जा कर लिया गया है। हम अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर कब तक भटकते रहेंगे। पुलिस द्वारा मुझे अब तक न्याय नही मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *