पच्चीस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /काशीनाथ पांडेय व्यूरो

वाराणसी के रामनगर थाना  पुलिस ने एक अवैध देशी तमंचे व कारतूस के साथ 25000/- रुपये का ईनामिया अपराधी को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार।

बताते चले आपरेशन चक्रव्यूह के तहत दिनांक 28 मार्च 2025 को प्रभारी निरीक्षक रामनगर अपनी टीम के साथ उजाला बैरियर पर  संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि तभी रामनगर कस्बा चौराहे की तरफ से एक मोटर साइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार आते दिखे। पुलिस को चेकिंग करता देख एक व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हे पकड़ने के लिए अन्य टीमों को बताया गया । संदिग्ध बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाल सुधार गृह की तरफ भागते हुए विश्व सुन्दरी पुल के पास पहुंचे तो एक पुलिस टीम सामने की तरफ से आयी दोनो संदिग्ध रोड के बाये तरफ जाकर गिर गये। पुलिस टीम द्वारा पकडे जाने के डर से पुलिस टीम पर फायर किया । आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त अजय साहनी पुत्र रामविलास साहनी निवासी मदरवा थाना लंका वाराणसी उम्र 26 वर्ष के दाहिने घुटने में गोली लग गयी तथा दूसरा अभियुक्त त्रिभुवन उर्फ गोलू उर्फ पंकज पुत्र रघुनाथ उर्फ पप्पू निवासी करवथ थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष पुलिस के चेतावनी पर हाथ ऊपर करके आत्मसमर्पण कर दिया ।

दोनो अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0060/2025, धारा- 3(5)/109(1) बी0एन0एस0 व 3 / 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *