होली अवकाश के दिन भी जारी रहा मनरेगा का कार्य

उत्तर प्रदेश



उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सार्वजानिक अवकाश के दिन भी जारी रहा मनरेगा का काम….?

निचलौल के 8 ग्राम सभाओ में तो बृजमनगंज और घुघली ब्लॉक के एक-एक ग्राम सभा में हुआ कार्य


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज: रंगों का पर्व होली भारत में  एक बड़ा पर्व मना जाता है इस दिन पूरा देश होली के रंग में डूबा रहता हैं तो वही उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के तीन ब्लॉक निचलौल, बृजमनगंज और घुघली में मनरेगा (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee) का कार्य जारी रहा। इन ब्लॉकों में 14 मार्च 2025 को कुल 980 मजदूरों का हाजिरी लगाया गया। खासतौर पर निचलौल ब्लॉक सबसे आगे रहा, जहां 889 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई।

1-बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा बड़ाहरा में एक ही कार्यस्थल पर एक मस्टर रोल में तीन मजदूरों की हाजिरी लगाई गई।


2-घुघली ब्लॉक के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर महंत में एक ही कार्यस्थल पर 13 मस्टर रोल बनाकर 88 मजदूरों की  उपस्थिति दर्ज कर दी गई।


3-निचलौल ब्लॉक  सबसे आगे रहा जहाँ कुल आठ ग्राम सभाओ में  97 मास्टर रोल बना कर कुल 889 मजदूरो की उपस्थिति दर्ज किया गया जिसमें ग्राम सभा अमड़ी भेड़ीहारी,करदह,ओडवलियां, रामचंद्रही रूदौली,सिधावें, टिकुलहिया आदि सामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *