आज जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज-  आज जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक-05.03.2025 को जनपद में स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सामने धनेवा-धनेई, महराजगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 136 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। इन 136 जोड़ो में अल्पसंख्यक वर्ग के 12 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 73 जोड़े, सामान्य वर्ग के 01 जोड़े एवं अनुसूचित जाति के 50 जोड़े उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में रामप्रीत गुप्ता मा० ब्लाक प्रमुख सदर प्रतिनिधि,  उदयबास पटेल गायत्री परिवार ट्रस्टी के साथ रामदरश चौधरी परियोजना निदेशक, विपिन कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी सदर, राहुल सागर खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा, अमित मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी नौतनवा, अमरनाथ पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी घुघली,  सच्चिदानन्द शुक्ला खण्ड विकास अधिकारी बृजमनगंज,  मृत्युंजय  खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर,  कृष्णकान्त शुक्ला खण्ड विकास अधिकारी फरेन्दा, महेन्द्र प्रसाद सहायक विकास अधिकारी (स०क०), शफी आलम् सहायक विकास अधिकारी (स०क०),  श्यामसुन्दर तिवारी सहायक विकास अधिकारी (स०क०), ऋषिकेश सहायक विकास अधिकारी (स०क०), अख्तर हुसैन सहायक विकास अधिकारी (स०क०),  चन्दन पाण्डेय ग्राम विकास अधिकारी (स०क०), राकेश वर्मा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०),  अजय द्विवेदी ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) एवं प्रधान सहायक निति मुकेश के साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *