धोखाधड़ी कर दो लाख रुपए ठगा , दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

पहले बेच दिया वाहन, फिर करा लिया लोन

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले युवक से वाहन बेचने के नाम पर जालसाजों ने दो लाख रुपए की ठगी कर लिया है। ठगी का शिकार हुए युवक ने जब पैसा वापस मांगा तो जालसाजों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में मुहम्मदपुर निवासी श्याम उपाध्याय ने बताया कि उसे पीकप वाहन की आवश्यकता थी।  इस बीच हमारी मुलाकात राजू निगम पुत्र पूर्णवासी निवासी ग्राम महादेवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज से हुई। उसने बताया कि हमारे एक रिश्तेदार बृजेश रंजन पुत्र ब्रहमदेव निवासी बैजू डेहरा (बैजुआ) थाना पनियरा जनपद महराजगंज के पास पीकप है जिसे वह बेचना चाहते है।

अप्रैल 2023 में उसने बृजेश रंजन को पीकप के साथ परतावल ब्लाक परिसर में बुलाया। वही हम लोगो में बात हुई और गूगल-पे  के माध्यम से मैंने बृजेश के मोबाइल में एक लाख सत्रह हजार ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा वहां मौजूद चार पांच लोगों के सामने तिहत्तर हज़ार रुपए नकद बृजेश व राजू निगम को दिया गया।इस प्रकार कुल एक लाख नब्बे बजार रूपए बृजेश व राजू निगम ने ले लिया।

इसके बाद जब पीकप ट्रांसफर करने के लिए कहता तो वह आना कानी करने लगता था। कुछ दिन बाद पता चला कि उक्त पीकप पर ढाई लाख रूपये का लोन है।  जानकारी होने पर मैंने अपना रूपया वापस मांगना शुरू कर दिया। पहले तो उन्होंने रूपए वापस करने के लिए कहा लेकिन आज तक नहीं लौटाया। आना कानी करने में दो साल का समय बीत गया। अब वह रूपये देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में बृजेश रंजन व राजू निगम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *