परतावल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : एक तरफ योगी सरकार बुलडोजर का उपयोग कर सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाने का काम कर रही है तो वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर में दबंगो द्वारा सरकारी जमीन पर भवन निर्माण कराया जा रहा है । जबकी अवैध कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया जो अभी तक नही हटा। इस मामले में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दबंग व्यक्तियों द्वारा किसी प्रभावशाली व्यक्ति व अधिकारियों के इसारो पर अवैध कब्जा किया जा रहा हैं।
एक तरफ योगी सरकार बुलडोजर का उपयोग कर सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाने का काम कर रही है जिसके चलते कहीं ना कहीं भूमाफियाओं में खासा भय दिख रहा है साथ ही काफी हद तक सरकारी जमीनों को माफियाओं के चंगुल से कब्जा मुक्त भी कराया गया है । किन्तु नगर पंचायत परतावल में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सरकारी जमीन पर दबंग भू माफिया कब्जा कर रहे हैं ।
मालूम हो कि नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर छातीराम बड़ा टोला में गाटा संख्या (536 क) एक सरकारी जमीन खलियान के नाम पर दर्ज है खलियान जिस पर नगर पंचायत परतावल के पूर्व अधिशाशी अधिकारी ने अपने अपने कार्य काल में खलियान पर कब्जा करने वाले अतिक्रमण को हटाने का काम किया था । लेकिन अब फिर से दबंग भूमाफिया ने सरकार और सरकारी नियमों का धज्जियां उड़ाते हुए अवैध तरीके से निर्माण कार्य शुरू कर दिया । जिसमें जिम्मेदार दबंग माफियाओं को मौन स्वीकृत देने का काम कर रहे हैं जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ।
इस प्रकरण में अधिशासी अधिकारी कन्नूप्रिया शाही का कहना है की दबंगों द्वारा खलियान की जमीन में अवैध कब्जा किया गया है जानकारी मिलते ही उन्हें दो बार नोटिस भेजा जा चुका है जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

