तानाशाही करके लोकतंत्र को बदलना चाहती है भाजपा, इसकी रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा-राहुल

नई दिल्ली महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/उमेश चंद्र त्रिपाठी

नई दिल्ली/महराजगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मकसद संकीर्ण तानाशाही करके लोकतंत्र को बदलना है लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी और उसके इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। गांधी ने ट्वीट किया, कि भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है। मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना है। उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफरत है।

उन्होंने कहा कि समाज को बांटना, मीडिया को गुलाम बनाना, अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा और स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाकर विपक्ष को मिटाने की साजिश से वो भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं। हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान का हर सिपाही, विशेष रूप से दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक जागें, अपनी आवाज उठाएं-इंडिया समूह आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *