हर्षोदय टाइम्स/ अर्जुन चौधरी
महराजगंज/उत्तर प्रदेश- सदर क्षेत्र के गाँव करमहा निवासी जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की माता जानकी देवी के निधन के 36 घंटे बाद ही उनके पिता व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता रणजीत बहादुर सिंह ने भी अपना प्राण त्याग दिया। सात फेरों के साथ- साथ जीने और मरने की कसम निभाने का वाकया देख लोगों की आंखे भर आईं। इस घटना से पुरा क्षेत्र गमगीन हो गया है।
रविवार को करमहा निवासी व वार्ड संख्या 32 से जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की माता का निधन हो गया। जिनका दाह संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया। वृद्ध पिता रणजीत बहादुर सिंह ने अस्वस्थ होने के बाद मुखाग्नि की परम्परा को निभाया। पत्नी की मौत के सदमे से वृद्ध रणजीत सिंह दाह संस्कार के बाद घर लौटे और प्राण त्याग दिये। वह जनपद गठन के बाद जिले के पहले शासकीय अधिवक्ता थे। 36 घंटे के अंदर माता-पिता की मौत से जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार में दो मौतो से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
शोक संदेश मिलते ही सोमवार की रात से ही लोग श्रद्धांजलि व सांत्वना देने करमहा गाँव पहुंचने लगे। विजय बहादुर सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, रानू सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय पांडेय, चंद्रशेखर सिंह आदि लोगों रणजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है।
