लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा केंद्र का डीएम तथा एसपी ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराया जाने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूलों का निरीक्षण


महराजगंज 19 दिसम्बर (हर्षोदय टाइम्स):  जिलाधिकारी  अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीना द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली, श्री शिव जपत सिंह जनता इण्टर कॉलेज भिटौली बाजार एवं राजकीय पॉलटेक्निक कालेज पुरैना का निरीक्षण किया गया।


जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त स्कूलों में परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे और मेडिकल सुविधा के बारे में जनकारी ली । जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्कूल के खिड़की-दरवाजे सही कराने और लाइट-पानी की सुबिधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश दिया गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। आयोग द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये।


इस अवसर पर स्कूल पबंधन और कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *