कृषि विभाग ने किसानों को दिया आवश्यक निर्देश
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगज : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चाह रखने वाले किसानों को 31 दिसंबर तक फार्म रजिस्ट्री करानी होगी। ऐसा न करने पर वे प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि पाने से बचित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान न निधि का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने पर जोर दिया जा रहा है जिले में 3,84,000 किसान प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे है
फार्मर रजिस्ट्री के लाभ
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होने से जहां उनके भूमि का पूरा विवरण एक जगह दर्ज हो। जाएगा, वहीं सुविधाजनक तरीके से उनका अंश निर्धारण भी होगा। साथ इसके नियम व शर्तों में बदलाव होते रहे, जिससे जाहां नियमों का पालन करने वाले लोग योजना का लाभ पा रहे है, वहीं उसके पालन में रुचि न लेने बालों को उससे वंचित होना पड़ा है। अब एक बार फिर किसानों के सामने फार्मर रजिस्ट्री की शर्त
फार्मर रजिस्ट्री के लिए क्या करें
फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान अपना आधार, आधार से लिंक मोबाइल
खतौनी को साथ रख कर स्वयं फार्मर रजिस्ट्री एप पर पंजीकरण कर सकते है। अथवा कामन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।किसान इसके बाद कृषि, ग्राम्य विकास अथवा पंचायती राज के कर्मियों से मिल कर ई-केवाई करानी होगी। इसके बाद लेखपाल से संपर्क करना होगा।
क्या कहते है सहायक बिकास अधिकारी कृषि केदार नाथ द्विवेदी व बशिष्ठ कुशवाहा
किसानो की फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों के लिए अच्छा है वह हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री एप पर 31 दिसम्बर तक अपना अपना फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराले अन्यथा उन्हें प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि लाभ से बंचित रह जाएंगे।

