हर्षोदय टाइम्स / उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा /महराजगंज! फरेंदा स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राइमरी बिंग फरेंदा शाखा के छोटे बच्चों ने सोमवार को आधारशिला वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। जिसमें वे अपने प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं के साथ आए। इस कार्यक्रम में बच्चों ने वृद्ध माता-पिता को अपनी कहानी तथा कविताएं सुनाई , उनके साथ आई हुए शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


बच्चों द्वारा वृद्ध माताओं को साड़ियां भेंट की गई तथा वृद्ध बाबाओं को फल दिए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री ध्रुव कुमार मिश्रा बाबा ने किया जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी तथा साथ में आई हुई शिक्षिकाओं सृष्टि चतुर्वेदी, नूतन मिश्रा, सुमन जायसवाल तथा सिद्धांत श्रीवास्तव ने भी वृद्ध माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के स्टाफ उप प्रबंधक एवं लेखाकार अरुण कुमार श्रीवास्तव, भंडार प्रभारी सोनू पासवान केयर टेकर आदर्श कुमार वर्मा, अवनीश कुमार चौबे, गीता, काजल चौहान, पंकज तथा श्रवण कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं वृद्ध माता-पिता उपस्थित रहे।

