पुत्र की लम्बी उम्र के लिए माताएं रखी है जिउतिया व्रत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ रतन पाण्डेय

परतावल महराजगंज :  नगर पंचायत परतावल के विभिन्न वार्डो में जुईतिया व्रत मनाया गया । आज के दिन इस व्रत में माताएँ अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए यह व्रत रखी हैं। यह व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति और उनके स्वस्थ जीवन की कामना से जुड़ा हुआ है।

मालूम हो कि जिउतिया व्रत आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया गया। इसे जीवितपुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। आज के दिन माताएं निर्जला (बिना जल और भोजन के) व्रत रखती हैं और व्रत के दूसरे दिन पूजा करके फलाहार करती हैं। आज महिलाएँ स्नान करके व्रत का संकल्प ले कर व्रत रखी हैं।

महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा की है, जो संतान की रक्षा और लंबी उम्र के प्रतीक माने जाते हैं। इसके बाद विशेष रूप से गेंहू, जौ, और तिल से बना हुआ प्रसाद चढ़ाया जाता है।


व्रत का पारण अगले दिन, नवमी तिथि को किया जाता है। इस दिन महिलाएँ उपवास तोड़कर अन्न ग्रहण करती हैं।

जिउतिया का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है, क्योंकि यह परंपरागत रूप से परिवार और समाज के आपसी रिश्तों को मजबूत करता है, विशेष रूप से माताओं और बच्चों के बीच प्यार का प्रतीक होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *