हर्षोदय टाइम्स/ अनुज राज
सिसवा मुंशी/महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रघुनाथपुर निवासी संजय (30 वर्ष) पुत्र राम जी कुछ दिन पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। दिनांक 6 अगस्त 2024को उनके परिवार में फोन के द्वारा पता चला कि संजय को करंट लगने से मौत हो गई है। इस घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है । संजय अपने माता पिता का बड़ा लड़का था और उनका एक और भाई है ।
मालूम हो कि संजय का शादी सात साल पहले पुष्पा से हुआ था जिसके दो बच्चे आयुष, और अजयदीप है इस घटना के बाद परिजनों वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

