खेल दिवस पर पंचायत इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध तंत्र के सदस्य श्री अमन शांडिल्य ने हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मेजर ध्यानचंद के खेल जगत में अतुलनीय योगदान को याद किया।


विद्यालय के खेल शिक्षक श्री नबी आलम ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर स्थापित करने में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अनुशासन, मेहनत तथा टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में खेल भावना विकसित होती है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।


इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी सहित शिक्षक दीपंकर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, अजय सैनी, राम प्रीत, जय हिंद पांडेय, दीनानाथ, रमेश चंद, विजय कुमार, अजय कुमार, सुधीर गुप्ता, धर्मात्मा पांडेय समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *