मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 1.08 लाख

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल महाराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में एसबीआई के एटीएम पर शातिर ठगों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 1,08,500 रुपये निकाल लिए। रकम 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए निकाली गई।


लक्ष्मीपुर जरलहिया टोला कंचनपुर निवासी गोरख पटेल 23 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे खड़े युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। अगले दिन दोबारा रुपये निकालने पहुंचे तो खाते में रकम नहीं मिली। बैंक से विवरण निकलवाने पर ठगी का पता चला।


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एटीएम व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *