उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज हर्षोदय टाइम्स): महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत धर्मौली नहर पुल के पास सोमवार की दोपहर करीब 11 बजे के आस-पास लगभग 35 वर्षीय युवक का शव पानी में उतराया मिला। राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी ।
सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। क्षत-विक्षप्त होने के चलते शव का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि शव नहर के पानी के साथ बहकर आया होगा। आसपास के थानों से और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

