हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
पनियरा, महराजगंज। नागपंचमी के शुभ अवसर पर हाजी अज़हर खान इंटर कॉलेज, पनियरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ दौड़ लगाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही नागपंचमी पर्व को भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

