खालिद मिल्ली इंटर कॉलेज कोटवा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खालिद मिल्ली इंटर कॉलेज, कोटवा के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।


ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र पटेल, शिक्षक सनाउल्लाह, विश्वामित्र यादव, राकेश यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, अखलाक, तारिक अली, जरीना खातून, रीना सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *