धान की रोपाई के दौरान सर्पदंश की आशंका, वृद्धा की मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया टोला में एक 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही की सर्पदंश से मौत हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार, पियारी देवी (65), पत्नी बृजनाथ, गुरुवार शाम खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। परिजनों का अनुमान है कि रोपाई के दौरान किसी जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया, लेकिन उस समय उन्हें इसका एहसास नहीं हो सका।


खेत से काम कर घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई और उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के पुत्र लोरिक ने बताया कि उनकी मां का शरीर नीला पड़ने लगा था, जिससे परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई।


ग्रामीणों के अनुसार, पियारी देवी गांव की सम्मानित एवं मिलनसार बुजुर्ग महिला थीं। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *