बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला पिता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय


घुघली/महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान थाना घुघली पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2026, धारा 109(1), 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बंशीधर यादव (45) पुत्र स्वर्गीय घुरहू, निवासी बिशनपुर गबड़ुआ, थाना घुघली को हरपुर महंथ जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने अपने ही पुत्र पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *