16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Blog

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

निचलौल/महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छितौना में शनिवार को एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतका की पहचान अनमोल गौतम (16 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र गौतम निवासी ग्राम सभा छितौना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनमोल के पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर रहते हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे, जबकि घर पर केवल अनमोल और उसका छोटा भाई मौजूद थे।


जानकारी के अनुसार जब परिजन खेत से लौटकर घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अनमोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *