कोठीभार पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

महराजगंज, 12 जून 2026। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोठीभार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना कोठीभार पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिंटू उर्फ बैजनाथ (35 वर्ष) पुत्र शिवशंकर निवासी मेहदिया वार्ड संख्या 09 पूरब टोला, थाना कोठीभार तथा विक्रम खरवार (27 वर्ष) पुत्र रामचंदर निवासी जैनी छपरा, थाना कोठीभार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अंकित गुप्ता, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल संदीप कुशवाहा, कांस्टेबल राजू यादव एवं कांस्टेबल संदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *