घुघली पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद, आरोपी पर विधिक कार्रवाई तेज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज। महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए घुघली पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना घुघली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-108/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में आरोपी द्वारा 21 मई 2026 को युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।


पुलिस टीम ने लगातार तलाश, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।


इस सराहनीय अभियान में उपनिरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल विकास यादव तथा महिला कांस्टेबल मौसम भारती की विशेष भूमिका रही। थाना घुघली पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *