नटवा जंगल टोला मठिया में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


संयुक्त छापेमारी में दो जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, मचा हड़कंप


महराजगंज। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नटवा जंगल टोला मठिया में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सीज कर दिए गए।


बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपदभर में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम को नटवा जंगल टोला मठिया क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


छापेमारी के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। जब्त वाहनों को श्यामदेउरवां थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *