फर्जी पुलिस वर्दी में वीडियो बनाने वाली युवती पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 28 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी पुलिस वर्दी में वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवती के खिलाफ कार्रवाई की है।


पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर अजीजा शेख पुत्री मुख्तार अहमद शेख, निवासी लक्ष्मीपुर खास थाना भिटौली (वर्तमान पता– आजाद नगर, नगर पालिका परिषद महराजगंज) ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी पहनकर भोजपुरी गीत पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। जबकि वह किसी भी सरकारी पद पर नियुक्त नहीं है।


इस कृत्य से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने की आशंका जताई गई। मामले में मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 धारा 204 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है।


पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पुलिस वर्दी या अन्य शासकीय प्रतीकों का अनधिकृत उपयोग न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *