वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी घायल, सिर में लगे 8 टांके

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को एक अप्रत्याशित हादसे में घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वे कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान अलमारी के ऊपर रखा लकड़ी का एक स्ट्रक्चर अचानक गिरकर उनके सिर पर आ गिरा।

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज


हादसे में उनके सिर पर चोट आई, जिसके बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए। लगभग एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


डॉक्टरों के अनुसार, एसपी की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


घटना के बाद कुछ समय के लिए पुलिस महकमे में चिंता का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने की पुष्टि के बाद सभी ने राहत महसूस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *