महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी सूची के अनुसार कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक भिटौली के पद पर तैनात किया गया है। वहीं निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अति.निरीक्षक थाना कोठीभार से अति.निरीक्षक थाना भिटौली भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्रा, जो अब तक थाना प्रभारी भिटौली के रूप में कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी निचलौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक अखिलेश वर्मा को थाना प्रभारी निचलौल से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कोठीभार बनाया गया है।

इस तबादला सूची को पुलिस प्रशासन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में पुलिसिंग और बेहतर होगी तथा अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
स्थानीय स्तर पर इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है, वहीं आमजन को उम्मीद है कि नए तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।

