घुघली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज, 07 अप्रैल। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में टीम को सफलता मिली।


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम चौमुखा निवासी ध्रुव प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू (NBW) मुनं0-07/2014 व मु0अ0सं0-807/2013 के तहत विभिन्न धाराओं में वारंट जारी था।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव व कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *