गैस गोदाम से 25 सिलेंडर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरगंज गांव में बीती रात चोरों ने गैस गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय शंकर जायसवाल के गैस गोदाम से 25/26 मार्च की रात अज्ञात चोर 25 गैस सिलेंडर उठा ले गए।


बताया गया कि चोरी हुए सिलेंडरों में 16 भरे हुए तथा 9 खाली घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं। घटना मंसूरगंज सिवान स्थित गोदाम की है, जहां चोरों ने रात के समय सुनसान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।


पीड़ित द्वारा मामले की सूचना यूपी कॉप ऐप के माध्यम से पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *