चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, 11 नामजद पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 10 स्थित कंजड़ बस्ती में रविवार को चंगाई सभा के नाम पर गरीब लोगों को धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप सामने आया है। मामले में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदूवादी नेता व गोरक्ष प्रांत के जिला संयोजक ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें संगठन के कार्यकर्ताओं से सूचना मिली थी कि इंदिरा नगर वार्ड नंबर 10 में प्रत्येक रविवार को ईसाई धर्म के कुछ प्रचारक अनुसूचित जनजाति और गरीब वर्ग के लोगों को चंगाई सभा के नाम पर एकत्र कर उन्हें धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करते हैं।

सूचना मिलने पर अम्बरीश शर्मा नगर अध्यक्ष आनंद अग्रहरि और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां करीब 150 की संख्या में अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोग एकत्रित थे और धर्म प्रचार किया जा रहा था। मौके से बाइबिल की कुछ पुस्तकें भी बरामद होने की बात कही गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि अम्बरीश शर्मा की तहरीर के आधार पर संजय, विजय, विशाल, करण, बल्लो, अनीता, हजारी, सुनील, मुन्नी, बिटिया और पनमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *