दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से उत्पीड़न, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने गोरखपुर निवासी तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शक्तिनगर कालोनी, पूर्वी बशारतपुर (जनपद गोरखपुर) से जुड़ा है, जहां विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


पीड़िता साक्षी श्रीवास्तव, जिनका मायका निचलौल थाना क्षेत्र के झरवलिया गांव में है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अभिषेक श्रीवास्तव, सास पूनम श्रीवास्तव और ससुर सुरेश श्रीवास्तव निवासी शक्तिनगर कालोनी, बशारतपुर पूर्वी, गोरखपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *