बभनौली चौराहे पर जश्न का माहौल, पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महाराजगंज। शिकारपुर के मण्डल अध्यक्ष  विजय गौड़ के नेतृत्व में बभनौली चौराहे पर रविवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री एवं सात बार के सांसद श्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया और कहा कि श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान भाजपा समर्थकों में खास उत्साह नजर आया।

इस मौके पर इम्पिरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सलमान खान, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कन्हैया कुमार (वीडीसी), किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर व इम्पीरियल इण्टर कॉलेज के M D जफरे आलम खान जिलापंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या 31, प्रदीप कुमार , मोहनलाल मौर्य एडवोकेट, दुर्गेश सिंह सैथवार, मनोज जायसवाल, तवरेज व अब्बास, रुदल प्रसाद, शम्भु नाथ वर्मा कन्हैया लाल वर्मा, चेतन वर्मा, उपेन्द्र नाथ, कुन्दन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *