कामता रोड – सोहरौना तिवारी तक सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज। सोहरौना तिवारी कामता रोड भिटौली से बभनौली तक वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया। सोहरौना तिवारी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में बेहद खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क ने वर्षों की परेशानी के बाद मरम्मत का इंतजार खत्म किया, वह घटिया निर्माण की वजह से बनने से पहले ही टूट-फूट के खतरे में पड़ गई है।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लंबे समय से टूटी सड़क की वजह से आवागमन बाधित था, बच्चे स्कूल जाने में परेशान होते थे, और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें आती थीं। अब जब निर्माण शुरू हुआ है तो मानकों की अनदेखी कर ग्रामीणों के साथ छल किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य की जांच कराने, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखने और दोषी ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के चलते निर्माण कार्य कुछ देर के लिए ठप भी हो गया।

इस अवसर पर अरविंद यादव , अनिल मणि त्रिपाठी, भूपेंद्र मणि  त्रिपाठी,अखिलेश मणि त्रिपाठी, अजय कुमार कनौजिया,रामप्यारे जायसवाल, दीपक मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *