महराजगंज में 15 अक्टूबर को आयोजित होगा किसान दिवस
विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी बैठक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। शासनादेश संख्या-28/12-6-2014-10/2011 दिनांक 12 फरवरी 2014 के अनुपालन में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाना निर्धारित है। इसी क्रम में आगामी 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को मध्यान्ह 12 बजे से विकास भवन सभागार, महराजगंज में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (आईएएस) अनुराग जैन करेंगे। इस अवसर पर कृषकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कृषि एवं एलाइड विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गत बैठक में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण प्रगति रिपोर्ट तथा विभागीय योजनाओं की अद्यतन सूचना के साथ समय से कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

किसान दिवस के साथ ही कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) एवं प्रगतिशील किसानों की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कृषि के क्षेत्र में नवाचार, योजनाओं के लाभ और किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *