मिशन शक्ति के तहत पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने बढ़ाया हौसला, विद्यार्थियों से की सीधी बातचीत
हर्षोदय टाइम्स/सुनील कुमार प्रजापति
महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को नौतनवां इंटर कॉलेज की छात्रा रिया कश्यप ने एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। इस खास मौके पर नौतनवां के पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम स्वयं विद्यालय पहुंचे और छात्रा प्रधानाचार्य के साथ परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डीएसपी गौतम ने विद्यालय प्रांगण में चल रही इंडो-नेपाल इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का अवलोकन भी किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


