प्राचीन दुर्गा मंदिर में देवी भागवत कथा के लिए निकल गई शोभायात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 2 तिवारी टोला  में सैकड़ों वर्ष पुराना देवी भागवत कथा के लिए आज भव्य शोभा यात्रा निकली गई ।

यह शोभा यात्रा प्राचीन दुर्गा मंदिर तिवारी टोला से प्रारंभ होकर कस्बा , पुरानी बाजार , बभनौली ,परतावल चौक , हट्टी माता मंदिर होते हुए साईं मंदिर के पास नारायणी शाखा गंडक नहर में कलश में जल भरा गया  और पुनः उसी रास्ते जल भरकर  मां भगवती के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार तक पहुंचे।  यात्रा के दौरान श्यामदेउरवा थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। मालूम हो कि एसआई शुभम चौबे, अंकित चौरसिया, कांस्टेबल राजकुमार सिंह, लोकेश और पंकज सहित पुलिस बल ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। यह आयोजन परतावल क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का संगम प्रस्तुत करता है।


इस दौरान मंदिर के पुजारी शैलेश शुक्ला , संरक्षक बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी उर्फ राजू एवं पंचायत इंटर कॉलेज के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, एस एन टी स्कूल के प्रबंधक प्रज्ञेष कृष्ण त्रिपाठी, पूर्व प्रधान देवेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, मार्कण्डेय कृष्ण त्रिपाठी, उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी, रजत कृष्ण  त्रिपाठी, उत्सव कृष्ण त्रिपाठी, रतन कुमार पांडेय , परमानंद , सर्वेश , मंजेश , सतीश , सचिन रावत , दिलीप पटवा  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *