हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
ठूठीबारी (महराजगंज): अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में 02 व्यक्ति, 22 बोरी यूरिया खाद एक पिकप वाहन को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी के लिये रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी उ0नि0 दिव्य प्रकाश मौर्या, उ0नि0 विक्की कुमार, हे0का0 मनीष कुमार व का0 रामजनम यादव द्वारा आज दिनांक 29.07.2025 को अवैध तस्करी रोकथाम चेकिंग वाहन/संदिग्ध व्यक्ति से मुखवीर द्वारा सूचना मिली कि भरवलिया मोड़ के रास्ते से 02 व्यक्ति भारतीय खाद यूरिया लेकर भारत से नेपाल राष्ट्र हेतु तस्करी के लिये ले जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर दो अभियुक्त भोला रौनियार पुत्र प्रेम लाल उम्र 48 वर्ष व सुनील मध्देशिया पुत्र रामचन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण ग्राम गडौरा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज व बरामद माल 22 बोरी यूरिया खाद एक पिकप वाहन को अन्तर्गत धारा 110 कस्टम एक्ट में पुलिस हिरासत में लिया गया।
उक्त तस्करी के मामले में थाने पर दाखिला कर विधिक कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी के लिये रवाना किया गया।

